सभी प्रकार की बीमारियों के लिए अलग अलग चेतावनी शरीर के द्वारा मिलती है, जिसे हम लोग नज़रंदाज़ कर देते हैं और मुसीबत में पड़ जाते हैं।
कुछ सामान्य बीमारियों के लक्षण है:
मधुमेह (Sugar)के मरीजों के कुछेक इस प्रकार के लक्षण होते हैं:
- बार-बार पेशाब आते रहना (रात के समय भी)
- त्वचा में खुजली
- धुंधला दिखना
- थकान और कमजोरी महसूस करना
- पैरों में सुन्न
- प्यास अधिक लगना
- कटान/घाव भरने में समय लगना
- हमेशा भूख महसूस करना
- वजन कम होना
माइग्रेन के सामान्य लक्षण
- दर्द से पहले दृष्टि दोष
- सिर के एक तरफ धीमा से लेकर तेज रूक-रूक कर दर्द
- जी मिचलाना
- रोशनी और आवाज के प्रति संवेदनशीलता
हाइपरथायरोडिज़्म के निम्नलिखित लक्षण है:
- चिड़-चिड़ापन
- मांस-पेशियों में कमजोरी
- मासिक-धर्म अक्सर न होना या बहुत कम होना
- वजन घटना
- नींद ठीक से न आना
- आंख की समस्या या आंख में जलन
- गर्मी के प्रति संवेदनशीलता
अल्सर के संभावित लक्षण
- कुछ खाते या पीते हैं तो बेहतर महसूस करते है तथा फिर 1 या 2 घंटे बाद स्थिति बदतर (ड्यूडेनल अल्सर) हो जाती है
- जब आप खाते या पीते हैं तो अच्छा महसूस नहीं करते (पेट का अल्सर)
- पेट दर्द जो रात में होता है
- पेट में भारीपन, फूला हुआ, जलन या हल्का दर्द महसूस हो
- अनपेक्षित रूप से वजन का घटना
